03सीटीके52-अशोका चौक पर आतिशबाजी का नजारा। पाठक
रोहतक। आईपीएल में क्रिकेट प्रेमियों का जुनून मंगलवार को आतिशबाजी में रूप में सामने आया। टी-20 के फाइनल में आरसीबी बेंगलुरु की जीत के साथ ही युवाओं का जश्न शुरू हो गया। किसी ने आतिशबाजी की तो किसी ने देर रात बाइक पर पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई। शहर के अशोका चौक पर युवाओं की एक टोली ने देर रात पटाखे फोड़े। मैच के आखिरी पड़ाव में छह रन से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाने वाली आरसीबी के प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया। इससे पूर्व, बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच का लुत्फ लिया। भावेश व प्रेरित ने बताया कि पूरा मैच ही शानदार रहा। दूसरी पारी ज्यादा रोमांचक रही। ब्यूरो