फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगें नहीं मानने पर अग्निशमन कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के सेक्टर-3 स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत: यू
विज्ञापन
सोनीपत। अग्निशमन विभाग की कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को सेक्टर-3 स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला दमकल अधिकारी रामेश्वर सिंह को निदेशक के नाम मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान संदीप तूर ने बताया कि बार-बार आंदोलन करने के बावजूद सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। सरकार के साथ मांगों को लेकर तीन बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन उनका अब तक समाधान नहीं किया गया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते विभाग के निदेशक व कैबिनेट मंत्री विपुल गाेयल ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। मंच संचालन राजीव खत्री ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा, राजकुमार, विजय, दीपक, जितेंद्र, मुकेश सैनी, सुनील, मनोज, संदीप खत्री, नरेश सैनी, पवन सैनी, अजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हैं कर्मचारियों की मांगें
फायरमैन व फायर चालकों को फायर ऑपरेटर के स्वीकृत पदों पर मर्ज किया जाए।
वर्ष 2021 के बाद बढ़े हुए वेतन का भुगतान किया जाए।

जाॅब सुरक्षा गारंटी अग्निशमन कर्मचारियों पर भी लागू की जाए।
मृत्यु के बाद आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

समान काम समान वेतन दिया जाए।

मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें