फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नो-एंट्री तोड़ने पर बड़े वाहनों के हुए चालान

Fri, 12 Dec 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। रोहतक–भिवानी मुख्य मार्ग पर चौकी के नजदीक पुलिस प्रशासन ने यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए वीरवार को विशेष नाकाबंदी की। नो एंट्री के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने न सिर्फ बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक सुनिश्चित की बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर पटाखे बजाने वाली बुलेट व अन्य तेज आवाज वाली बाइक की भी जांच की।
जांच अधिकारी दीनबंधु ने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। वाहन की रफ्तार नियंत्रित होगी तो परिवार सुरक्षित रहेगा
पुलिस की इस कार्यवाही से सड़क पर गुजरने वाले स्थानीय व्यापारी सीताराम राठी,अजय कपूर, सुरेश मेहरा, प्रिंस, मुकेश रोहिल्ला ने संतोष जताया और कहा कि नो-एंट्री के समय बड़े वाहनों की आवाजाही रुकने से सड़क पर भीड़ व दुर्घटना की आशंका कम होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें