फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर से लैपटॉप, नकदी, आभूषण व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बिधलान के घर में घुसकर चोर अलमारी और संदूक से लैपटॉप, नकदी, आभूषण, नोटों की माला व मोबाइल चोरी कर ले गए। जगने पर बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो चोर भाग निकला। पीड़िता ने अपने देवर पर चोरी का शक जताया है। खरखौदा थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव बिधलान निवासी प्रीति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह और उनकी सास घर में सो रही थीं। उनके पति अंकित व ससुर धर्मपाल रात को ड्यूटी पर गए हुए थे। प्रीति ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह और उनकी सास सो गई थीं। रात को एक युवक उनके घर में घुस गया और घर में रखी अलमारी और संदूक खोलकर सामान चोरी करके जाने लगा। तभी उनकी सास की आंख खुल गई। उनकी सास ने आवाज लगाने पर चोर दीवार कूदकर भाग गया। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो अलमारी और संदूक का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उन्होंने पाया कि उनकी घर से लैपटॉप, एक जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी चुटकी, चांदी की अंगूठी, चांदी की चेन, तीन चांदी के सिक्के, सोने के टॉप्स, नोटों की माला व मोबाइल नहीं है। प्रीति का कहना है कि जो युवक घर से चोरी करके भागा उसकी आवाज से उन्हें शक है कि यह चोर सोनीपत में रहने वाला रिश्ते में उसका देवर था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें