फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन सुधार कर बनाया जाए कृषि योग्य : जेपी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कृषि भूमि में खड़े पानी की जल्द से जल्द निकासी करवाने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई व कृषि विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करके जलभराव के क्षेत्र चिह्नित करने होंगे और तुरंत निकासी का कार्य करवाना होगा ताकि किसान अपनी फसल की बिजाई कर सकें। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि खेतों में पानी खड़ा होने की वजह से किसी भी किसान की फसल को नुकसान न पहुंचे और वे समय पर अगली फसल की बिजाई कर सकें। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि जल निकासी के लिए मजबूत योजना तैयार की जाए ताकि बार-बार ऐसी समस्या का सामना ही ना करना पड़े। बैठक में उपायुक्त यशपाल, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश राठी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, भूजल वैज्ञानिक दलवीर राणा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रामनिवास सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें