फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: माल गोदाम रोड पर निगम ने पांच डेयरी मालिकों के काटे 10-10 हजार के चालान

विज्ञापन
माल गोदाम रोड पर गोबर को सीवर में बहाने पर डेयरी संचालकों का चालान काटते नगर निगम के कर्मचारी। ​व?
विज्ञापन
निगम की टीम माल गोदाम रोड पर पहुंची और सीवर लाइन में गोबर बहाने पर पांच डेयरी मालिकों के 10-10 हजार रुपये के चालान काटे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा गोबर बहाया तो इससे ज्यादा जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में 200 से ज्यादा डेरियां हैं, जिनको शहर से बाहर निकालने के लिए 2004 में कन्हेली रोड पर डेयरी कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। अब तक कॉम्प्लेक्स के 25 प्रतिशत तक प्लॉट खाली पड़े हैं। निगम काफी प्रयासों के बावजूद डेयरियों को शहर से बाहर नहीं निकलवा पाया है। डेयरियों का गोबर सीवर लाइन में फंस जाता है, जिससे सीवर ओवरफ्लो होकर बहने लगते हैं। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने डेयरी मालिकों को चेतावनी दी थी कि वे गोबर सीवरलाइन में न बहाएं। ऐसा करने पर चालान काटे जाएंगे। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर निगम की टीम माल गोदाम रोड पर पहुंची। टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह व हर्ष चावला, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार व सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण लाल व संदीप राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें