फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लख्मीचंद की रचनाएं आज के युग में सार्थक हो रही हैं : दिनेश कौशिक

Thu, 07 Nov 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 56 : कार्यक्रम में हरियाणवीं सांग प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लक्ष्मी रूप बीर का हौ स, घर भरवाना चाहिए ... याहे कसूर स फूल सिंह का ब्याह करवाना चाहिए। इन पंक्तियों से सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला में समिति की ओर से करवाए जा रहे हरियाणवी सांग के अवसर पर प्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णुदत्त ने वीरवार को फूल सिंह और नौटंकी का किस्सा सुनाया। साथ ही सावित्री के सांग का मंचन किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन


कौशिक ने कहा कि पंडित लख्मीचंद ने ऐसी रचनाएं की जो आज के युग में सार्थक हो रही हैं। पंडित विष्णुदत ने किस्से के माध्यम से बताया कि राजकुमारी सावित्री सत्यवान से शादी करने का मन बना लेती है। सांग में दिखाया गया कि पतिव्रता नारी सावित्री ने कैसे अपने पति के प्राण बचाए। इस मौके पर धर्मशाला समिति के संरक्षक पालेराम शर्मा, प्रधान प्रवीण शर्मा, महासचिव सतीश शर्मा, उप प्रधान बलराम गौतम, सचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष रमेश, पंडित मामनराम, मंजीत, बिल्लू पंडित, खाटूश्याम भक्त हरिओम, रमेश कौशिक, मास्टर रमेश, पवन, सतबीर समेत अन्य उपस्थित रहे।

-फोटो 56 : कार्यक्रम में हरियाणवीं सांग प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें