फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाखनमाजरा ने दांगी की जीत की रखी नींव, मदीना ने की पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा चौथे तो आप पांचवें स्थान पर रही
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश की हॉट सीट महम में कांग्रेस ने बाजी मारी है। हलके से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी ने हजपा प्रत्याशी बलराम कुंडू को 18 हजार 60 वोट से हराकर जीत हासिल की। सैमाण, बेड़वा व लाखनमाजरा ने दांगी की जीत की नींव रखी, जिसे मदीना ने पक्का किया। साथ ही गद्दी खेड़ी व डोभ ने आखिरी मोहर लगाई।
विज्ञापन

जाट किशोरी कॉलेज में महम हलके की 16 राउंड मतगणना चली। कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी पहले, दूसरे व तीसरे राउंड में आगे रहे, जबकि पैतृक गांव निंदाना के दम पर चौथे व पांचवें राउंड में आप प्रत्याशी विकास नेहरा को जीत मिली। छठे राउंड में कुंडू को दांगी से महम शहर, भैणी मातो, बड़ाली के दम पर 89 वोट की बढ़त मिली। महम शहर, भराण, अजायब, गिरावड़, भगवतीपुर व मदीना के दम पर दांगी को राउंड सात से लेकर 11 तक बढ़त मिली। बहलबा व खरकड़ा के दम पर राधा राउंड 12 व 13 में सबसे आगे रही। जबकि बहुअकबरपुर, बहुजमालपुर, सिंहपुरा व सुंदरपुर के दम पर बलराज कुंडू को 15वें राउंड में बढ़त मिली। जबकि आखिरी 16वें राउंड में बढ़त लेकर बलराम दांगी ने 18 हजार 60 वोट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

ये मिले मत
बलराम दांगी, कांग्रेस 56 हजार 865
बलराज कुंडू, हजपा 38 हजार 805
राधा अहलावत, निर्दलीय 29 हजार 211
दीपक हुड्डा, भाजपा 8 हजार 929
विकास नेहरा, आप 8 हजार 610
बलबीर बाली, निर्दलीय 3 हजार 999
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें