रोहतक। लाखनमाजरा के राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत सीने में चोट लगने व लीवर फटने से हुई थी। यह खुलासा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से पुलिस को सौंपी गई तीन पेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि हार्दिक की सीने पर ऊपरी हिस्से व बाईं तरफ गहरी चोट के निशान हैं। इसके अलावा चोट लगने से लीवर भी फट गया। इसी के चलते हार्दिक की मौत हुई थी।
विज्ञापन
चाचा सुनील की तरफ से पुलिस को लिखित में बयान दिया गया कि 25 नवंबर की सुबह हार्दिक राठी गांव के स्टेडियम में अभ्यास कर रहा था। अचानक पोल टूटकर उसके सीने पर गिर गया था। उसे रोहतक के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
तीन पेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसमें सीने में चोट व लीवर फटने से हार्दिक की मौत बताई गई है। परिजनों की तरफ से हादसे के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। - इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा