फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली, लखीमपुर के ध्यानार्थ.........लेडी डॉन अन्नू धनखड़ की गुमशुदगी रोहतक में दर्ज, अब पुलिस करेगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग की प्रमुख सदस्यों में शामिल रोहतक की लेडी डॉन अन्नू धनखड़ (19) एक ओर जहां हत्या और रंगदारी की वारदात को अंजाम दिला रही है, वहीं, दूसरी ओर रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने में उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। अब रोहतक पुलिस अन्नू धनखड़ को प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी और केस को खत्म करेगी।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अन्नू धनखड़ को भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित लखीमपुर से पकड़ा गया था। उसे 23 सितंबर को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया।
22 जनवरी को हिसार एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने रोहतक की शिवाजी कॉलोनी स्थित अन्नू धनखड़ से पूछताछ करने के लिए आई थी। पूछताछ करने के बाद अन्नू के मोबाइल को एसटीएफ लेकर गई थी। उसके अगले ही दिन अन्नू घर से दिल्ली अपनी सहेली पूजा के पीजी पर जाने की बात कहकर निकल गई थी, मगर कई दिन तक वह न तो वापस आई और न ही पूजा के पीजी पर पहुंची। इसके बाद अन्नू धनखड़ की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां सरिता ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसमें पाया कि एसटीएफ के पूछताछ करने के बाद से अपनी मर्जी से अन्नू घर से गई थी और 27 जनवरी-2024 को उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। कुछ दिन के बाद इस मामले को शिवाजी कॉलोनी से सीआईए दो के लिए जांच ट्रांसफर कर दी गई।
अब दिल्ली की स्पेशल सेल ने अन्नू धनकड़ की गिरफ्तारी कर ली है तो रोहतक की सीआईए-दो के अधिकारी उसे प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। उसने रोहतक में किसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। इसके अलावा हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग और साहिल रिटोलिया के अलावा अन्य जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


इन घटनाओं में आया अन्नू धनखड़ का नाम
गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग की सक्रिय सदस्यों में अन्नू शामिल हो गई थी और पहली बार उसका नाम 21 जनवरी को गोहाना (सोनीपत) में मातूराम हलवाई की दुकान में गोलीबारी की घटना में सामने आया था। उसी मामले में पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए 22 जनवरी को रोहतक शिवाजी कॉलोनी पहुंची थी। इसके बाद वह गायब हो गई थी। दूसरी बार दिल्ली में बर्गर किंग में अमन हत्याकांड को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि उसने गोली नहीं चलाई थी, लेकिन उससे दोस्ती करके घटनास्थल तक लेकर आई थी।

अन्नू धनखड़ को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। उसकी रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने से गुमशुदगी दर्ज है। अब उसे प्रोडेक्शन वारंट पर जाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

सतीश कादियान, प्रभारी सीआईए द्वितीय।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें