07jjrp07- झज्जर। सिविल अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद
झज्जर। झज्जर-कोसली मार्ग पर रेलवे फाटक के पास करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर झज्जर-कोसली मार्ग पर रेलवे फाटक के पास काम कर रहा था। उस दौरान ही उसका हाथ नंगी तार से छू गया और वह बिजली की चपेट में आ गया।
मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे शहर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक मजदूर की पहचान बाबरा गांव निवासी धन सिंह के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक मजदूरी का काम करता था और वह झज्जर-कोसली मार्ग पर रेलवे लाइन के पास काम कर रहा था। उसी दौरान ही वह बिजली की चपेट में आ गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक मजदूर धन सिंह के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।