बेरी। उपमंडल के गांव माजरा दुबलधन के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में लगातार तीसरी बार सांप दिखाई देने से विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों में हडकंप मच गया। विद्यालय की पर्यावरण प्रेमी जीव विज्ञान प्रवक्ता बिंदु ने वन्य जीव विभाग को सूचना देकर विद्यालय में बुलाया व करीब 6 फीट लंबे सांप को पकड़वाया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद स्टाफ व विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। सांप पकड़वाने के साथ-साथ जीवों को बचाने का संदेश भी दिया गया।