44 सांपला में हादसे के बाद सड़क पर खड़ा ट्रक। स्रोत: संवाद
- फोटो : उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में पढ़ाई करता दिव्यांग छात्र।
सांपला। सोनीपत-झज्जर नेशनल हाईवे पर सड़क की मरम्मत कर रही मशीन को ट्रक ने टक्कर दे मारी। हादसे में मशीन का तारकोल वहां काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा। झुलसे मजदूरों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को भैंसरु कला के पास सड़क की मरम्मत की जा रही थी। तारकोल डालने की मशीन सड़क पर आगे चल रही थी। मजदूर पीछे काम कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने मशीन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मशीन में भरा कुछ गर्म तारकोल मजदूरों पर भी जा गिरा। झुलस मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। संवाद