23सीटीके13-शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्रांउड में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। डीवीआर क्रिकेट अकादमी एकादश व सुगनि देवी क्रिकेट एकादश के बीच रविवार को अंडर-14 का इंडिविजुअल वनडे मैच खेला गया। मुकाबला जिले के शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्रांउड में खेला गया। जिसमें डीवीआर एकादश ने 236 रन से मैच जीता।
कुश को मैन ऑफ द मैच व दुवैन को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। इस मैच में डीवीआर क्रिकेट एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवीआर की टीम 50 ओवर में 413 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीवीआर टीम की ओर से दुवैन ने 94, विरेन ने 60 व हिमांशु ने 41 रन बनाए। सुगनि देवी टीम की ओर से स्वास्तिक, आयुष व कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में सुगनि देवी की टीम ने 33.5 ओवर में 177 रन ही बना सकी व डीवीआर एकादश ने 236 रन से मैच जीता। सुगनि देवी की ओर से पवन ने 25 रन बनाए। डीवीआर टीम की ओर से कुश ने 4 व अंकिता, सक्षम और रिहान ने दो-दो विकेट लिए।