फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ग्रोवर पर कुंडू ने लगाए पार्किंग सड़क निर्माण में घोटाले के आरोप

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर भष्ट्राचार का आरोप लगाते महम के निर्दलीय व?
विज्ञापन
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के दो महीने के कार्यकाल में ही दो विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम के बाद अब सरकार को समर्थन दे रहे महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुंडू ने ग्रोवर पर पिछले कार्यकाल में नगर निगम के अंदर सड़क व पार्किंग निर्माण में ठेकेदार व अधिकारियों से मिलीभगत करके 500 करोड़ से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जब सरकार सात-आठ साल पुराने मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी गठित कर सकती है तो मनीष ग्रोवर के खिलाफ मामला ज्यादा पुराना नहीं है। उधर, निजी दौरे पर आस्ट्रेलिया गए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अपने पूर्व मीडिया प्रभारी के माध्यम से कहा कि कुंडू के आरोप बेबुनियाद हैं और हर जांच के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन

विधायक बलराज कुंडू ने शुक्त्रस्वार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले भाजपा के कार्यकाल में पूर्व मंत्री ग्रोवर ने रोहतक नगर निगम में 70 से 80 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों पर तारकोल की लेयर बिछाने का काम करवाया, जो केवल ओवरब्रिज पर बिछाई जाती है। आरोप लगाया कि निगम ने इसके लिए ठेकेदार को 25 एमएम लेयर बिछाने के लिए 900 से 950 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से भुगतान किया। दूसरा, रोहतक निगम में पुराने सिटी थाने की जगह में पार्किंग बनाई। पूर्व सीएम हुड्डा के कार्यकाल में हुडा की तरफ से इस जमीन को 31 करोड़ रुपये में दिया गया था, जिसमें एजेंसी पार्किंग भी बनाकर देती, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में नगर निगम ने यह जमीन निजी हाथों में सौंप दी। इसके लिए तीन टेंडर आए थे, जिनमें दो रिजेक्ट कर दिए गए। अब वहां 500 से 600 करोड़ की दुकानें बनाई जा रही हैं। तीसरा, ग्रोवर के परिवार के कई सदस्य शीरे का कारोबार करते हैं। शुगर मिलों में निकलने वाले शीरे का रेट पांच साल पहले क्या था और अब क्या रेट है। इससे ही अंदाजा लग जाएगा कि कितना बड़ा घोटाला हुआ है। चौथा, जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक व प्रदेश में जो हिंसा भड़की, उसके पीछे मनीष ग्रोवर का भी हाथ था।
कुंडू के आरोप आधारहीन, हर तरह की जांच को तैयार हूं ऱ् ग्रोवर
बलराज कुंडू ने जो आरोप लगाए हैं, वह सभी आधारहीन हैं। इनसे कोई लेना-देना नहीं है। झूठे आरोप लगाकर न भागें। हर जांच को तैयार हूं। जहां तक जात पात के आरोपों की बात है तो 5 साल के कार्यकाल में 36 बिरादरी के लिए काम किया। शहर में बिना भेदभाव के विकास कराया। हर बिरादरी की सामाजिक संस्था और चौपाल को मदद दिलवाई। महम की सामाजिक संस्थाओं को भी सहयोग किया। पिछले 5 साल के दौरान बलराज कुंडू ने उन्हें कार्यक्त्रस्मों में आमंत्रित किया। सबके सामने कसीदे गढ़ते थे। उन्होंने जो मांगा, उसे पूरा करवाने का हर संभव प्रयास किया। अब अचानक पता नहीं क्या हो गया।
विज्ञापन

- मनीष ग्रोवर, पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा नेता
सुबूत नहीं दे पाए कुंडू, बोले- डीसी व कमिश्नर नहीं दे रहे रिकार्ड, अनिल विज को करूंगा शिकायत
विधायक बलराज कुंडू से जब मीडिया ने आरोपों से जुड़े सुबूत मांगे तो उन्होंने कहा कि अभी तथ्य एकत्रित कर रहे हैं। डीसी व निगम कमिश्नर को तीन बार रिमाइंडर भेजकर मामलों से जुड़े कागजात मांग चुका हूं, लेकिन रिकार्ड नहीं दिया जा रहा। गृहमंत्री अनिल विज पर पूरा भरोसा है। उनसे सभी मामलों की शिकायत करके जांच की मांग करेंगे। जांच शुरू होते ही सुबूत अपने आप बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें