फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइंस सेमिनार में कुंड, सीहा व खोरी का रहा दबदबा

Wed, 06 Aug 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 4सीहा स्कूल में आयोजित साइंस सेमिनार में उपस्थित बच्चे एवं शिक्षकगण। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब की ओर से खंड स्तरीय साइंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कुंड, सीहा और खोरी का दबदबा रहा।
सेमिनार में कई विद्यालयों ने विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कुंड, सीहा व खोरी के प्रतिभागी विजेता रहे। विद्यालय के प्राचार्य रसायनशास्त्री सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में विद्यार्थियों ने क्वांटम युग : संभावनाएं एवं चुनौतियांं विषय पर विद्यार्थियों ने बेहद रोचक तथ्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर में सभी प्रतिभागियों तथा विजेताओं को बधाई दी। क्लब के उपाध्यक्ष एवं स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि सेमिनार में करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों ने संबंधित विषय पर स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से अपनी प्रभावी अभिव्यक्ति दी।
इस सेमिनार में छात्रा नयाशा विजेता सीहा व खोरी की छात्राएं दीपिका तथा अनन्या उप विजेता रहीं। वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार और निशा कुमारी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
क्लब से जुड़ी विज्ञान अध्यापिका रेखा देवी के संचालन में आयोजित इस सेमिनार में क्लब से जुड़े प्राध्यापक सतपाल सिंह, अनिल कुमार तथा अजय कुमार ने विभिन्न प्रभार संभाले।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अध्यापक सत्यपाल सिंह, रविंद्र कुमार, आनंद प्रकाश, प्रवीण कुमार, महेश कुमार,मंजू यादव, संतोष यादव, ममता यादव, अश्विनी कुमार, रेखा, पूनम कुमारी आदि ने अपनी-अपनी टीमों का मार्गदर्शन किया। प्राध्यापिका प्रियंका ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें