अमर उजाला की ओर से 17 दिसंबर को अमर उजाला युवा शक्ति कुमार विश्वास के साथ, नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ऐसे युवाओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों खेल, कला, संस्कृति, व्यापार व कृषि क्षेत्र आदि में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह आयोजन एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में शाम पांच बजे से 9 बजे तक होगा। इस दौरान युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले कुमार विश्वास की कविताओं से महफिल सजेगी। इस आयोजन में सहयोग करने वालों में जिला प्रशासन, वेन्यू पार्टनर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, एलपीएस बोसार्ड, जीडी गोयनका, किंग्स कॉलेज इंडिया, गिरी राज ज्वेलर्स, पठानिया स्कूल, नंदन अस्पताल, जेड ग्लोबल स्कूल, टेलोरेंस, एसएम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वी टी गुरुकुल, जॉन वेस्ले कॉन्वेंट स्कूल, एमडीएन पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, किड्स पैराडाइज, केस्मोडेंटस डेंटल क्लीनिक, रिवोली होटल आदि हैं।
प्रवेश पास के लिए संपर्क करें
कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क पास के आधार पर दिया जाएगा और ऑडिटोरियम में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7027781157 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास उन पाठकों के लिए उपलब्ध होगा, जो रविवार व सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित कार्यक्रम के विज्ञापन की कटिंग साथ लाएंगे। इस कटिंग को अमर उजाला सिटी कार्यालय नजदीक सुभाष चौक व नजदीक डी-पार्क स्नो व्हाइट गारमेंट्स पर जमा कराने पर कार्यक्रम का निशुल्क पास उपलब्ध होगा।