फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खंडस्तरीय प्रतियोगिता में कुलताना और सांपला का दबदबा

विज्ञापन
08 : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध में आयोजित प्रतियोगिताओं में उप​स्
विज्ञापन
सांपला/रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध में मंगलवार को खंडस्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में खंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मदीना की डीआरयू इकाई ने प्राचार्या रितु पंघाल के निर्देशन में यह आयोजन किया।
विज्ञापन


रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुलताना ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध दूसरे और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला तीसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बालियाना को दूसरा और राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुलताना को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम के संयोजक डाइट मदीना से डॉ. दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खंड सांपला का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें