रोहतक। डोभ निवासी एवं गोहाना रोडवेज डिपो में तैनात कुलदीप ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। कुलदीप ने बताया कि 7 जून को संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन की ओर से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में 14वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उन्होंने 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर वॉक रेस में प्रथम स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक जीते।
कुलदीप की इस उपलब्धि पर गोहाना उपकेंद्र के कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान अशोक खोखर, सुनील शर्मा, सरवर लाठर, अनिल गंगाना, अमर सिंह तोमर, संदीप लठवाल चिड़ाना, राज सिंह बनवासा और नीर लाठर सहित अन्य मौजूद रहे।