फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खाट का पावा मारकर की गई कृष्णा देवी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। दिवाली के दिन शहर के वार्ड-15 में गुरुद्वारे के नजदीक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। वारदात के तीसरे दिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में घर की छत पर खून से सना खाट का पावा मिला है। शक के आधार पर युवक को काबू किया है, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि केवल जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। जांच रिपोर्ट में गोली लगने से हत्या नहीं, बल्कि भारी वस्तु के वार करना हत्या का कारण बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महक के वार्ड-15 निवासी धीरज ने शिकायत में बताया कि वह महम के बाजार में फल विक्रेता के तौर पर काम करता है। कृष्णा देवी उसके पिता की बुआ है, जो लंबे समय से अपने मकान में अकेली रह रही थी। उनकी दो बेटियां थी। बड़ी बेटी कांता का देहांत हो चुका है। छोटी बेटी मंजू दिल्ली स्थित शकूरबस्ती निवासी राजू के साथ शादीशुदा है। दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को वह बाजार में काम कर रहा था। उसकी मां का फोन आया। बोली, कृष्णा देवी मृत हालत में घर के अंदर मिली है। वह घर पर पहुंचा, लेकिन उस समय तक पड़ोसी संजय ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर दी थी। उनके मुंह, नाक व कानों से खून बह रहा था। कान के पास गोली का निशान था। किसी ने कृष्णा देवी की हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

कृष्णा की हत्या गोली लगने से नहीं बल्कि अन्य किसी चीज से की गई थी। पूछताछ के लिए किसी को भी बुलाया व छोड़ा जा सकता है। जांच की जा रही है, उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, प्रभारी थाना महम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें