फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों का होगा कोविड-19 टेस्ट, 1200 किट के दिए ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बुजुर्गों का कोविड-19 टेस्ट समाजसेवी संस्थाएं करवाएंगी। इसके लिए प्रमुख दानदाताओं ने 4 लाख 39 हजार रुपये एकत्रित करके मानेसर स्थित एक कंपनी को 1200 टेस्ट किट का ऑर्डर दिया है। मंगलवार तक टेस्ट किट रोहतक पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को निगम ऑफिस में पंजीकृत रेहड़ी संचालकों का कोरोना टेस्ट होगा।
विज्ञापन

अब तक रोहतक शहर कोरोना को मात देने में कामयाब रहा है। शहर में अब तक दो केस आए हैं। दोनों का कनेक्शन दिल्ली से रहा है। एक महिला लंबे समय से दिल्ली में उपचाराधीन थी, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि शिव कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला अपने पति के कैंसर का इलाज करने गई थी, जहां वह कोरोना पॉजिटिव हो गई। मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि कोरोना को रोकने के लिए लगातार टेस्ट किए जा रहे हैं। खासकर उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो फील्ड में रहते हैं। निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के बाद शनिवार को मीडिया कर्मियों, समाचार पत्रों के वितरक व बचे निगम कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। अब रविवार को उन रेहड़ी संचालकों के टेस्ट करवाए जाएंगे, जिनका निगम में रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
शहर के प्रमुख दानदाताओं के साथ मिलकर एक प्लान तैयार किया गया। तय हुआ कि प्रमुख दानदाता मिलकर शहर के बुुजुर्गों का कोरोना टेस्ट करवाएं। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 1200 टेस्ट किट मंगवाने का निर्णय लिया गया। एक किट का मूल्य 327 रुपये हैं। उस पर 39 रुपये टैक्स है। इस तरह एक किट 366 रुपये की पड़ेगी। यह कंपनी मानेसर में हैं, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश सरकार से मान्यता मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें