फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोटिया की बेटी शीतल बनी जीएसटी इंस्पेक्टर

विज्ञापन
फोटो संख्या:58 शीतल
विज्ञापन
कनीना। गांव कोटिया निवासी शीतल का जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। शीतल ने ऑल इंडिया रैंक 2801 हासिल किया है। शीतल यादव की प्रारंभिक शिक्षा एचईडी पब्लिक स्कूल कोटिया से हुई। इसके बाद उन्होंने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई गुजरात बोर्ड से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शीतल बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को जाता है। शीतल के दादा सूबेदार निहाल सिंह, दादी केला देवी ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। पिता कुलदीप और माता मनीषा ने कहा कि बेटी की मेहनत रंग लाई है। चेयरमैन जेपी कोटिया, पूर्व चेयरमैन कुंदन पाल, पूर्व सरपंच रामकिशन यादव, हीरालाल, डॉ. इंद्र सिंह, अजीत, मुनेश सहित अन्य लोगों ने शीतल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें