फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंगोली प्रतियोगिता में कोमल ने जीता प्रथम पुरस्कार

Tue, 04 Mar 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके15 गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में विजेता छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. जयपाल शर - फोटो : संगठन
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में विज्ञान विभाग द्वारा वसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्राकृतिक चीजों से रंगोली, पौधों की सजावट व छायाचित्रों के माध्य से बसंत ऋतु को दर्शाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य डॉ. वारिज पांडेय रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने की। मुख्य वक्ता गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज से डॉ. निशा रहीं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि वसंत ऋतु का महत्व न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए है, बल्कि यह ऋतु कई त्योहारों और उत्सवों का भी समय है। मुख्य अतिथि डॉ. वरीज पांडेय ने कहा कि वसंत ऋतु मन को प्रफुल्लित करने वाली है, क्योंकि इसमें प्रकृति का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।
इस दौरान हुई रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम कोमल, द्वितीय सारा, तृतीय पुलकित व सांत्वना पुरस्कार अश्वनी को मिला। प्लांट शो में प्रथम यश, द्वितीय गरिमा, तृतीय हीरल व सांत्वना पुरस्कार मानसी को मिला। वहीं, फोटोग्राफी में प्रथम यश, द्वितीय विक्रम, तृतीय यश व सांत्वना पुरस्कार हीरल को मिला। मंच संचालन डॉ. सिंकी शर्मा ने किया। डॉ. कनुप्रिया ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर निर्णायक मंडल में डॉ. निशा, डॉ. शालू, डॉ. मीनाक्षी रहीं। कार्यक्रम में डॉ. कपिल कौशिक, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. विनोद, डॉ. कविता, सुमिती, हरिकिशन अत्री, श्वेता, रेणु, अंकुरिता, रवि, सुप्रिया, हरीश अत्री व नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें