11सीटीके23...मदर डे पर आयाजित कार्यक्रम में एकत्रित मातृ शक्ति। संवाद
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित एक निजी होटल में मदर्स डे पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की पुत्रवधु सौम्या ग्रोवर ने शिरकत की। इसके बाद तंबोला, रैंपवॉक व अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। तंबोला खेल में कविता गुलाटी ने पहला और गौरी गुलाटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वही, रैंपवॉक में कोमल चौधरी सिल्वर क्वीन रही। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की पुत्रवधु सौम्या ने मां को संबोधित करते हुए कहा कि मां अपने बच्चे के लिए अपना सबकुछ अर्पण कर देती है। खुद की चिंता छोड़ वह अपने बच्चों को शिखर तक पहुंचाने में अपना पूरा जीवन खर्च करती है। जिया क्लब की प्रधान तृप्त ने बताया कि मदर्स डे पर जिया क्लब की ओर से मांओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में तंबोला, रैंपवॉक व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्लब की 30 माताओं ने भाग लिया। इस मौके पर खुशबू जैन, किरन गुप्ता, संतोष कुमार, योगेश नागपाल, राजेश जैन, जोति मौजूद रही।