फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हनुमान कॉलोनी में विवाह समारोह चले चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की हनुमान कॉलोनी में विवाह समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हनुमान कॉलोनी निवासी मोहित किराड़ ने बताया कि 13 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे अपने दोस्त कर्ण के साथ हनुमान कॉलोनी निवासी सुमित के भाई चांद की शादी में शामिल होने गया था। शादी का कार्यक्रम सल्लारा मोहल्ले में मंदिर के पास धर्मशाला में चल रहा था। वहां से कुआं मोहल्ले में हर्ष के घर पार्टी करने चले गए। सभी बैठकर शराब पी रहे थे। बातचीत के दौरान सुमित की मोहित से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुमित व उसके साथियों ने मिलकर बाइक तोड़ दी। विरोध किया तो सुमित ने गर्दन पर चाकू मारा। जबकि हर्ष ने शराब की बोतल सिर में मारी। उसके दोस्त कर्ण ने छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मोहित का कहना है कि करीब दो महीने पहले उसकी सुमित से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते चाकू मारा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें