फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फरीदाबाद के केएल मेहता दयानंद कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित 42वें अंतरक्षेत्रीय युवा महोत्सव में ओवरऑल ट्राॅफी पर केएल मेहता दयानंद कॉलेज फरीदाबाद ने कब्जा जमाया। वहीं पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रनर्सअप रहा।
विज्ञापन

सोमवार को युवा महोत्सव के हुए समापन दिवस पर सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सेवानिवृत प्रो. डाॅ. सुधीर कुमार रहे। दोपहर के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय पुनर्वास परिषद की चेयरपर्सन डाॅ. शरणजीत कौर, विशिष्ट अतिथि वित्त विभाग हरियाणा सरकार की विशेष सचिव सोफिया दहिया और कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विजयी प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया। युवा महोत्सव के समापन पर विश्वविद्यालय विशिष्ट लोक संस्कृति के रंग में डूबा रहा।
डाॅ. शरणजीत कौर ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गौरव करते हुए उसे संजोने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अब एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को पाठ्यक्रम का हिस्सा माना गया है। एमडीयू में कल्चरल, आउटरीच समेत अन्य एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को क्रेडिट्स मिलेंगे। विशिष्ट अतिथि विशेष सचिव वित्त विभाग हरियाणा सरकार सोफिया दहिया ने परिवार पहचान पत्र की महता को रेखांकित किया। कहा कि इस तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम बचपन की यादों को तरोताजा करते हैं। डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने युवा महोत्सव का संयोजन किया। निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने संचालन और समन्वयन किया। यूनिफेस्ट 2023 की आयोजन सचिव प्रो. दिव्या मल्हान और सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी ने समन्वयन सहयोग दिया।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों से जमाया रंग
यूनिफेस्ट सुबह के सत्र में टैगोर सभागार में हरियाणा समूह गीत इवेंट आयोजित किया गया। गोकलगढ़ से चली गुजरिया, सामण आया री सखी, आ गया कातक मास मां सरीखे हरियाणवी लोक गीतों ने लोक संस्कृति के खूबसूरत रंग कार्यक्रम में बिखेरे। इसके बाद कव्वालों ने अपने सुर-ताल से खूब समां बांधा। प्रेम से लेकर देशभक्ति की भावनाओं को कव्वाली टीमों ने अपने-अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत कर उपस्थित जन को झूमा दिया। टैगोर सभागार गैलेंट्री गैलरी में फोटोग्राफी तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। खूबसूरत रंगों के समावेश से प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मनमोहक रंगोलियां बनाई। राधाकृष्णन सभागार में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एसोसिएट प्रो. डाॅ. सुरेन्द्र यादव ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर में एलोक्यूशन प्रतियोगिता हुई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर प्रतिभागियों ने अपना संचार कौशल दिखाया।

डॉ. जगबीर राठी लाइफ टाइम एचीवमेंट अवाॅर्ड से होंगे सम्मानित
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के निदेशक युवा कल्याण तथा प्रतिष्ठित संस्कृति कर्मी डॉ. जगबीर राठी को सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने टैगोर सभागार में आयोजित यूनिफेस्ट के समापन सत्र में यह बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें