फोटो 01 धरने का सहयोग करने के लिए किसानों से संपर्क करते किसान सभा सदस्य स्रोत किसान सभा
- फोटो : सांकेतिक
महम। बारिश, जलभराव से बर्बाद फसलों के मुआवजे और जलभराव वाले गांवों से पानी की निकासी के स्थायी प्रबंध की मांग को लेकर किसान सभा 12 दिसंबर को महम तहसील कार्यालय में धरना देगी। इसको लेकर किसान सभा ने बुधवार को महम के गांवों का दौरा किया।
किसान सभा जिला सचिव बलवान ने कहा कि 5 महीने से महम सहित दर्जनों गांवों में जलभराव से हजारों एकड़ में फसल बर्बाद हो चुकी थी मगर किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। प्रशासन की तरफ से पानी निकासी के स्थायी प्रबंध नहीं किए गए हैं। कई गांव तो ऐसे हैं जहां जलभराव की समस्या स्थायी बन चुकी है।
पानी निकासी के लिए हर रोज किसान अधिकारियों के चक्कर काटते रहे हैं मगर कोई ठोस काम नहीं किया जा रहा है। सैकड़ों एकड़ भूमि ऐसी है जहां गेहूं की बुवाई होना भी मुश्किल है इसलिए किसान सभा पानी की निकासी और मुआवजे की मांग को लेकर 12 दिसंबर को धरना देगी।
धरने की तैयारियों को लेकर किसान सभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को मदीना, मोखरा, बहल्बा, सीसर गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसान सभा के नेता प्रीत सिंह, शमशेर सिवाच, बलवान सिंह, राय सिंह नेहरा, सुमित दलाल आदि मौजूद रहे।