फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान सभा ने की मुआवजे की मांग

Sat, 02 Mar 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा ने दर्जनों गावों में ओलावृष्टि से फसलों की हुई बर्बादी पर चिंता व्यक्त की। सरकार से ऑनलाइन, पोर्टल आदि का खेल बंद कर किसानों के लिए पर्याप्त और उचित मुआवजे की मांग की है। किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि जिले के दर्जनों गावों में ओलावृष्टि होने से फसलों गेहूं, सरसों, हरे चारे, सब्जियों में काफी बर्बादी हुई है। पिछले साल गेहूं की फसल में हुई ओलावृष्टि वाले गावों के किसान मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। अगर किसानों को मुआवजा देने में देरी हुई तो किसान आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें