फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नीलगाय मारने की अनुमति देने की किसान सभा ने की निंदा, रोहतक में हुई बैठक

Tue, 11 Feb 2025 11:21 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

किसान सभा ने सरकार से किसान संगठनों, पर्यावरणविदों, और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ व्यापक स्तर पर परामर्श करने की मांग की है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी ने हरियाणा सरकार द्वारा नर नीलगाय को मारने की अनुमति देने के कदम की निंदा की है। किसान सभा के नेताओं ने कहा कि आवारा पशुओं और जंगली जानवरों द्वारा फसलों का नुकसान एक बड़ी समस्या है, लेकिन इसका समाधान समग्र और स्थाई रूप से किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि आवारा पशुओं और जंगली जानवरों को नियंत्रित करने के लिए एक सर्वसमावेशी योजना बनाई जाए।

विज्ञापन


इस योजना में नसबंदी, अभ्यारण्यों की स्थापना, पशु व्यापार से सख्ती हटाना, फसल सुरक्षा के कार्य को मनरेगा के कामों की सूची में डालना, फसल खराबे का मुआवजा आदि कदम शामिल हों। किसान सभा ने सरकार से किसान संगठनों, पर्यावरणविदों, और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ व्यापक स्तर पर परामर्श करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें