फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस का भिवानी, हांसी-हिसार रूट आज से बहाल

विज्ञापन
26सीटीके01..रेलवे स्टेशन । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। किसान और गोरखधाम एक्सप्रेस का भिवानी, हांसी और हिसार रूट आज मंगलवार से चौथे दिन बहाल होगा। हिसार रूट रेलवे लाइन पर कार्य चलने की वजह से 24 से 26 अगस्त तक यह रूट डायवर्ट किया गया था। मंगलवार सुबह बहाल हुए इस रूट से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रूट डायवर्ट होने से ट्रेन जींद होते हुए हिसार जा रही थी।
विज्ञापन

जिले में 18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन अब जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। 40 हजार से अधिक यात्री रोजाना यहां से यात्रा करते हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशन है, क्योंकि पीजीआईएमएस, कई विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी संख्या में मरीजों और विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है। इनके लिए स्टेशन से रोजाना 80 से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। ऐसे में रोजाना किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस में दोनों तरफ से 40 हजार से ज्यादा यात्री रोहतक स्टेशन पर आते है। अब उन्हें इस रूट पर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

हिसार रूट पर रेलवे लाइन का काम होने की वजह से रूट प्रभावित था। यह मंगलवार से बहाल कर दिया गया है। यात्रियों को अब किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वह सामान्य रूप से अपनी यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें