फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 79 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
26सीटीके53..पुलिस की तरफ से आयोजित स्पेशल आक्रमण अभियान में जांच करती पुलिस। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक पुलिस ने चुनाव को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन आक्रमण अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को पहले दिन 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्यारोपी और हत्या के प्रयास के आरोपी शामिल है। इनसे अवैध हथियार, गांजा, हेरोइन आदि बरामद किए गए हैं। अब आचार संहिता तक यह अभियान जारी रहेगा। इसके लिए थानेवार पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एक साथ जिले में इसे चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, रोहतक पुलिस ने जिले के 30 स्थानों को चिह्नित किया है। जहां पर अकसर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है या फिर वहां से गुजरते हैं। इनमें सबसे ज्यादा ऐसे स्थान हैं जहां पर नशेडियों का अड्डा है। इन स्थानों पर अचानक आक्रमण अभियान के तहत जांच-पड़ताज की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने थानों की अलग-अलग टीमें बनाई है और यह चुनाव तक सक्रिय रहेंगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान एक आरोपी से देसी पिस्तौल, शराब की खेप के अलावा इसके करीब 30 किग्रा गांजा और 463 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आक्रमण अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने- अपने क्षेत्र में वांछित आरोपियों, बेल जम्पर व भगोड़ा अपराधियों के खिलाफ विशेष छापेमारी की। इसमें अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित किए गए दो आरोपी, पांच आरोपी बेल जम्पर और 48 आरोपी गैर ज़मानती वारंट मामलो में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा हत्या/हत्या के प्रयास मे 05 आरोपियो को गिरफ़्तार किया गया है । इस तरह कुल 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव को देखते हुए आक्रमण अभियान शुरू किया गया है। इसमें सभी थानों के कुछ अधिकारियों को शामिल किया गया है। चुनाव तक यह अभियान जारी रहेगा। पहले दिन 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा समय-समय पर आक्रमण अभियान का प्रहार आरोपियों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें