फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शतरंज में राजकीय मॉडल स्कूल सांपला की कीर्ति बनी विजेता

Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में शतरंज खेलती छात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को खंडस्तरीय दो दिवसीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्थान पर कराई गई। पहले दिन छात्राओं की प्रतियोगिता हुई। इसमें खो-खो, जूडो, शतरंज, कबड्डी, मुक्केबाजी शामिल रही।
योग में राजकीय बलियाना स्कूल की छात्राएं प्रथम रहीं। शतरंज में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक सांपला स्कूल की कीर्ति विजेता रही। खेलों के नोडल अधिकारी राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल सांपला के प्राचार्य संदीप नैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें