फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किरण चौधरी का रोहतक पहुंचीं, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Thu, 23 Jan 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22सीटीके01-राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी बुधवार को रोहतक पहुंचीं। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रो. कुलताज सिंह के नेतृत्व में डीघल, बहराना, धांदलान, गोच्छी व खरावड़ के लोगों ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए। सांसद ने स्वागत करने आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से जनकल्याण को समर्पित है। किसान-मजदूर, व्यापारी-कर्मचारी, छात्र व युवा हर वर्ग खुद को सरकार का हिस्सा मानते हैं। यह भाजपा की जन-समर्पित विचारधारा की विजय है। इसके बलबूते हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। इस मौके पर चौधरी नसीब सिंह, चौधरी बनी सिंह, चौधरी हरी सिंह अहलावत, अशोक अहलावत जिला पार्षद, ज्ञान सिंह अहलावत, मैनेजर जगत पहलवान, संत राम अहलावत, जयभगवान अहलावत, संतु, विश्वेंद्र सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें