रोहतक। श्री कृपालु जी प्रेम मंदिर की और से सनातन धर्म मंदिर शिवाजी कॉलोनी में पिछले 10 मार्च से प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज, कमल गुप्ता व सुभाष तायल ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साध्वी भुवनेश्वरी ने कहा कि जगतगुरुत्तम श्री कृपालु महाराज के प्रवचन आध्यात्मिक भ्रमों को दूर करके, भगवान के लिए सीधा और व्यवहारिक मार्ग बताते हैं। महाराज ने अनेक धर्म ग्रंथों का भी सृजन कर जीवों को कृतार्थ किया है। इस मौके पर जगमोहन चावला, अनिल सहानी, धर्मपाल अरोड़ा, राजकुमार ढल, कृष्ण र्किती, सतीश शमा्र, उमा गोयल, प्रीति गोयल, चंचल, रेखा बत्तरा, मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो