फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किलोई के युवक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सदर थानाक्षेत्र के किलोई गांव के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक कई दिन से लापता था। रविवार को शव ऊपर आया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था। आशंका है वह नहाने के लिए तालाब में गया होगा और डूब गया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर में सूचना मिली थी कि किलोई के तालाब में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया। उसकी पहचान किलोई निवासी अशोक (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल पानी में डूबने से मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। यदि मौत का कोई और कारण आता है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें