फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 40 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में किलाई की टीम विजेता

Fri, 03 Jul 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29-हुमायूंपुर गांव में आयोजित 40 किलो भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के बाद किलोई की टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हुमायूंपुर गांव में आयोजित 40 किलो भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में किलोई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में किलोई ने कोहला की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में 40 किलो भार वर्ग तक की करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आसपास के कई गांवों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में किलोई के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अनुशासन, बेहतर तालमेल और आक्रामक रेड-डिफेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम के प्रशिक्षक रणबीर सिंह सैनी व सुनील हुड्डा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं अहम हैं।
विज्ञापन

विजेता टीम में अतुल, अमन, सागर, अमित, विकास, रितविक व हार्दिक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें