फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला रोड व रेलवे रोड नो पार्किंग जोन घोषित, दोनों तरफ लगेंगे अवरोधक

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के सीजन में शुक्रवार से जिला प्रशासन ट्रैफिक व पार्किंग प्लान लागू करेगा। किला रोड व रेलवे रोड को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है, जहां दोनों तरफ अवरोधक लगाकर पुलिस दोपहिया व चार पहिया वाहनों को जाने से रोकेगी। साथ ही प्रशासन ने आठ जगह शहर में पार्किंग तय की हैं, जहां शहीद भगत सिंह व लघु सचिवालय की पार्किंग में फीस लगेगी, जबकि छह जगह निशुल्क पार्किंग रहेगी। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने प्लान को हर झंडी दे दी। इससे पहले एडीसी ने अपने कार्यालय में पुलिस, निगम व व्यापारियों के साथ मीटिंग कर प्लान को फाइनल किया।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि किला रोड के सभी दुकानदारों व ग्राहकों के लिए भगत सिंह पार्किंग का स्थान निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली गेट गोहाना अड्डा की तरफ से किला रोड़ मार्केट में आने वाले सभी दुकानदार व आमजन अपने वाहन भगत सिंह पार्किंग में खड़ा करेंगे। इसी प्रकार से भिवानी स्टैंड व सिविल रोड की तरफ से किला रोड मार्केट में आने वाले आमजन व दुकानदार अपने वाहन हुड्डा कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में खड़ा करेंगे। रेलवे रोड, झज्जर रोड तथा शौरी मार्केट में आने वाले ग्राहक व दुकानदार अपने वाहन रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा करेंगे। पुरानी सब्जी मंडी, हुड्डा ग्राउंड के समीप पुराने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड को भी अस्थायी पार्किंग बनाया गया है। इस पार्किंग में कच्चा बेरी रोड, हिसार रोड व पुरानी सब्जी मंडी की ओर से भिवानी स्टैंड की ओर आने वाले अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। इसी प्रकार से अशोका चौक, मैना पर्यटन केंद्र के साथ खाली पड़े प्लॉट को भी अस्थायी पार्किंग बनाया गया है। इस पार्किंग में ओल्ड आईटीआई रोड व शहर से मॉडल टाउन मार्केट की तरफ आने वाले आमजन अपने वाहन यहां पर खड़ा कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि मेडिकल मोड़ से सिविल सर्जन कार्यालय तक सड़क के साथ खाली पड़ी जमीन को भी अस्थायी पार्किंग बनाया गया है। इस पार्किंग में दिल्ली रोड व जाट कॉलेज की ओर से मॉडल टाउन मार्केट की ओर आने वाले नागरिक अपने वाहन खड़ा कर सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय के सामने डीसी ऑफिस की पार्किंग को भी आमजन के लिए अस्थायी पार्किंग बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस पार्किंग में रोहतक शहर से मॉडल टाउन की ओर आने वाले तथा सोनीपत रोड व दिल्ली रोड की तरफ से भिवानी स्टैंड व गोहाना की तरफ आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया था कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
दो जगह लगेगा पार्किंग शुल्क
शहीद भगत सिंह पार्किंग व निगम कार्यालय के सामने लघु सचिवालय की पार्किंग ठेके पर दी गई है। दोनों जगह वाहन सुरक्षित खड़े होंगे, जहां वाहन मालिक को पार्किंग फीस देनी होगी। वहीं, मेडिकल मोड़, अशोक चौक, ओल्ड आईटीआई, हुडा कॉम्प्लेक्स, पुराना राजकीय स्कूल मैदान व रेलवे स्टेशन की पार्किंग निशुल्क रहेगी। हालांकि यहां वाहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद वाहन मालिक की रहेगी।
विज्ञापन

क्रेन बढ़ाई जाएं, ताकि नो पार्किंग जोन में न खड़े रहे वाहन
वहीं, मीटिंग में पहुंचे व्यापारी नेता राजू भुटानी ने एडीसी से मांग की कि शहर में सड़क किनारे या बीचोंबीच खड़े वाहनों से जाम लगता है। वाहन हटाने के लिए एक क्रेन कम है। ऐसे में क्रेन की संख्या बढ़ाई जाए। वहीं, किला रोड प्रधान बिट्टू सचदेवा ने मांग की कि बाजार के बीच से डिवाइडर हटाए जाएं, लेकिन प्रशासन ने इनकार कर दिया। किला रोड के दूसरे प्रधान हैप्पी अनेजा व दिल्ली गेट के प्रधान कपिल नागपाल भी मीटिंग में मौजूद रहे। जबकि प्रशासन की तरफ से एसपी राहुल शर्मा, एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी गोरखपाल, डीआईओ जितेंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें