21...नेकीराम कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से शनिवार को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान काव्य पाठ प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय व श्वेता हुड्डा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि वर्तमान में विश्व के लगभग 150 देशों में हिंदी बोली जाती है व विश्व के लगभग 200 विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी भाषा के प्रयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग से डॉ. सुनील राठी, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मला, जीव विज्ञान विभाग से डॉ. सीमा सहित हिंदी विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।