.राजकीय स्नात्तकोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रेशर में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक।
रोहतक। राजकीय स्नात्तकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को इतिहास विभाग में नव प्रवेशी छात्राओं का स्वागत किया। सीनियर छात्राओं ने जूनियर छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनू नैन ने किया। उन्होंने छात्राओं को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा निकिता को मिस फ्रैशर, भारती को मिस पर्सनालिटी और नीतू को मिस प्रिंसेस का खिताब दिया गया। इस मौके पर विभाग के सदस्य डॉ. सुभाष बल्हारा, डॉ. नरेश चंद्र, डॉ. प्रदुमन, डॉ. निर्मला, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राकेश, डॉ. मीनू नैन मौजूद रहे। संवाद