फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को अनुशासन और नशे से से दूर रहने का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जाट महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीजेएमसी और बीएमसh प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मुख्य अतिथि का कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी और इंडक्शन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रामिंद्र हुड्डा व अन्य प्राध्यापकों ने स्वागत किया। वहीं स्वीप कार्यक्रम के तहत संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और प्राचार्य ने स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. जसमेर सिंह ने किया।
दिमाना ने विद्यार्थियों से अनुशासन में रहकर पढ़ाई और खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा रूपी बुराई से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेजियम सदस्य सुनील, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरोज नारा, डॉ. गीतांजलि कुण्डू, डॉ. रमिंद्र हुड्डा, डॉ. सरोज बाला, डॉ. मुनीष नांदल, डॉ. दयानंद मलिक, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. मीनल, डॉ. अशोक खासा, डॉ. विवेक दांगी, डॉ. नीरा, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. शीशपाल, डॉ. शमशेर तोगडिया सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें