फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंगोत्सव कार्यक्रम में डांस में खुशी और अनुष्का बनीं विजेता

विज्ञापन
4-पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के रंगोत्सव में नृत्य प्रस्तुति करती छात्रा। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को रंगोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस दौरान गीत, गजल, रागनी, ग्रुप डांस, मेहंदी, रंगोली आदि में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ग्रुप डांस में प्रथम खुशी, द्वितीय श्रृंखला व तृतीय सलोनी रहीं। फोक डांस में अनुष्का प्रथम ,कोमल द्वितीय एवं विजय तृतीय स्थान पर रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता में स्वीटी प्रथम, शिखा द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम निशा, द्वितीय हिमांशी, तृतीय भावना रही। कविता प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, स्वेता द्वितीय व पुलकित्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, गौरव द्वितीय एवं अरुण तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप सॉन्ग में प्रथम शुभ, द्वितीय अंजलि, एवं आशीष तृतीय स्थान पर रहे। फॉक सॉन्ग में प्रथम स्थान पर समीर, द्वितीय स्थान पर सुभाष एवं तृतीय स्थान पर हितेश रहे। अंत में सभी प्रतियोगिताओं को सर्टिफिकेट व इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान, डॉ. अनिल कुमार खटकड़ रहे। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सिंह सांगवान ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने कहा कि मैंने इसी महाविद्यालय में काफी सालों तक शिक्षण कार्य किया है और आज मैं यहां मुख्य अतिथि के रूप में आकर अत्यंत प्रसन्नता अनुभव कर रही हूं।
कार्यक्रम में निर्णायक गण की भूमिका डॉ. प्रवीण गोयल, डॉ. शैली और डॉ. प्रियंका ने निभाई। मंच का संचालन डॉ. संदीप शर्मा व डॉ. नेहा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

4-पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के रंगोत्सव में नृत्य प्रस्तुति करती छात्रा। स्रोत : कॉलेज

4-पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के रंगोत्सव में नृत्य प्रस्तुति करती छात्रा। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें