कलानौर 02..ध्वज यात्रा में शामिल श्रद्धालु
कलानौर। बाबा खाटू श्याम धाम कलानौर रेलवे रोड पर शनिवार को ध्वज यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महंत हरपाल दास, महंत खुशहाल दास, महंत रामसुखदास, महंत ईश्वर शाह, संत बाबा कमल महाराज, संत रघुनाथ महाराज, सनी बाबा व अन्य संत महात्मा शामिल हुए। जोध सचियार टिकाणा, कुटिया ब्रह्म दास, सति भाई साई दास, लऊ वाला गुरुद्वारा, शिवालय मंदिर, सत जिंदा कल्याण आश्रम व कलानौर में भाव ध्वज यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सिद्धार्थ बतरा, पूर्व ओएसएडी अमरजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ, नवीन जांगरा, मनमोहन व समस्त संस्था के पदाधिकारी ध्वज यात्रा में शामिल हुए व बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया।