फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खरावड़ जलघर और पशु चिकित्सालय की इमारतें जर्जर

Thu, 16 Jul 2026 08:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17 रोहतक के खरावड़ में जन स्वास्थ्य विभाग के जलघर की जर्जर हालत होने पर रोष प्रदर्शन करते ग्राम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। खरावड़ गांव में जन स्वास्थ्य विभाग का जलघर और पशु चिकित्सालय की इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बरसात में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
गांव लंबे समय से जल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहा था। विधायक शकुंतला खटक ने अपनी निधि से 20 लाख रुपये का अनुदान दिए। ग्रामीणों ने इस मदद के लिए विधायक का धन्यवाद किया। हालांकि, वे जलघर की इमारत की खस्ता हालत से चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पार्षद धीरज मलिक ने जन स्वास्थ्य विभाग से तुरंत जांच और मरम्मत शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय की इमारत भी बदतर स्थिति में है। रखरखाव के अभाव में दोनों इमारतें जर्जर हो गईं। गांववासियों ने सरकार से इन इमारतों को बर्बाद होने से बचाने का निवेदन किया है।
इस दौरान राजवीर मलिक, आनंद सिंह, रमेश मलिक, राकेश नंबरदार, जगराम, बिजेंद्र, कैप्टन जगबीर मलिक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें