फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खरावड़ में एक सप्ताह से जल संकट

Wed, 20 May 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। बढ़ती गर्मी से इलाके में पेयजल संकट गहराने लगा है। खरावड़ में एक सप्ताह से जल संकट बना हुआ है। लोग पानी खरीद कर प्यास बुझाने को विवश हैंं। कुछ लोग कारौर और चुलियाना मार्ग से पानी सिर पर ढो कर ला रहे हैं। समस्या को लेकर मंगलवार को सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार और ग्रामीण तहसीलदार गुलाब सिंह और एसडीएम अंकिता पवार से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव की जनसंख्या के मुताबिक तालाब छोटे पड़ रहे हैं। पंचायत प्रशासन को तालाब खोदने के लिए जमीन देने को तैयार है लेकिन प्रशासन इस और कोई रुचि नहीं दिखा रहा। अनदेखी का खामियाजा गांव को भुगतना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है यदि जल्दी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
पिछले वर्ष भी ग्रामीणों ने जल घर पर ताला जड़ दिया था। कर्मचारी के साथ मारपीट भी की गई थी। इसके अलावा नया बास, संमचाना, भैसरु, गिझी और अन्य जल घरों में भी बहुत कम पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें