फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक दूध-एक गांव में शादी पर कानूनी प्रतिबंध लगाने की खापों ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बुधवार को छोटूराम घर्मशाला में जिले की खापों ने बैठक कर चार प्रस्ताव पारित किए हैं। इसमें मांग की गई कि समगोत्र व एक दूध व एक गांव में शादी पर प्रतिबंध लगाया जाए, इससे समाज में बुराई फैलती है। अग्निवीर योजना को खत्म किया जाए, इससे युवा हताश हो रहे हैं। सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा किया था, इसकी कानूनी गारंटी दी जाए। बैठक में झज्जर की बेटी मनु भाकर को ओलंपिक खेलों में दो मेडल जीतने पर बधाई भी दी। इस अवसर पर सूरत सिंह चाहर खाप, कश्मीर सिंह जाखड़ खाप प्रधान, भुंडू दलाल चौदह खाप, युद्धवीर धनखड़ खाप प्रधान, कपूर सिंह सहरावत बिरोहड़ 12 प्रधान, सोमबीर राठी राठी खाप प्रधान, बिल्लू कादियान खाप प्रधान, रामभगत जाखड़ तपा प्रधान, रोशनलाल कोट पंचगामा प्रधान, विनोद गुलिया गुलिया खाप प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें