फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 500 शिक्षक जल्द प्रिंसिपल बनेंगे : शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा है कि जल्द ही सरकारी स्कूलों के 500 शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। शिक्षा मंत्री बुधवार को राजकीय नेहरू कॉलेज में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने जेबीटी शिक्षकों की ट्रांसफर ड्राइव पर कहा कि नीतिगत फैसले नीति के अनुसार किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा- कौन से केजरीवाल, जो कारागार में हैं? कहा- जो नेता बोलते थे मैं गाड़ी नहीं लूंगा और अपने बच्चों की कसम खाते थे। हम ऐसी झूठी कसमें नहीं खाते। वह संस्कार से कारागार तक का सफर तय कर चुके हैं। वहीं, राहुल गांधी के जातिगत गणना की मांग पर कहा कि जाति क्या होती है? हमारी जाति केवल भारतीय है, और हम इंसान हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के बयान पर कहा उनका ज्ञानवर्धन करना चाहती हूं कि 48 घंटे के अंदर इतने लोगों को शिक्षक का नियुक्ति पत्र मिल गया है, जितना पहले नहीं मिला। कहा, गीता भुक्कल को भी पद्मश्री मिलना चाहिए, वह बहुत अच्छा बोलती हैं।

गुड मॉर्निंग के बजाय जयहिंद कहें बच्चे
शिक्षा मंत्री ने डीसी को निर्देश दिए कि सुबह बच्चे स्कूल जाएं तो गुड मॉर्निंग की जगह जयहिंद कहें। शिक्षक भी गुड मार्निंग का जवाब न देकर जयहिंद कहें।
अपने बयान से पलटीं मंत्री
कार्यक्रम के दौरान एक एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) सदस्य सूरजपाल ने शिक्षा मंत्री को सुझाव दिया कि सभी सरकारी शिक्षकों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ने चाहिए। इस पर मंत्री ने कहा मैं तो कहती हूं कि चुनाव का टिकट भी तभी मिलना चाहिए, जब अपने बच्चे या अपना सरकारी सर्टिफिकेट दिखा दें। मैं खुद के लिए भी कहती हूं कि या तो मैं सर्टिफिकेट दूं कि मैं सरकारी स्कूल या सरकारी कॉलेज से पढ़ी हूं या यह सर्टिफिकेट दूं कि मेरे बच्चे भी सरकारी स्कूल से पढ़े हैं। हालांकि पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री अपने ब्यान से पलट गईं और कहा कि यह केवल उनका सुझाव है कि टिकट लेकर चुनाव लड़ने वाले नेता के पास सरकारी स्कूल का सार्टिफिकेट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें