फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिविल अस्पताल को कायाकल्प अवॉर्ड, जन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश में रोहतक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के चलते जिला एक बार फिर प्रदेश में अव्वल रहा है। सिविल अस्पताल की दूसरी बार कायाकल्प अवॉर्ड मिल चुका है। इससे पहले वर्ष 2017 में जिले को अवाॅर्ड मिला था। इसके तहत अस्पताल को मरीजों की सुविधा के लिए 50 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे।
राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र के कार्यकारी निदेशक ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को कालाकल्प के संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें 15 जिलों को कायाकल्प के तहत चुने जाने की जानकारी दी गई है। इनमें रोहतक पहले नंबर पर है। इसके अलावा पानीपत, कैथल, करनाल, गुरुग्राम सेक्टर दस, सोनीपत, अंबाला, नूह, पलवल, सिरसा, पंचकूला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, हिसार व अंत में रेवाड़ी के अस्पताल का नाम शामिल है। इन्हें तीन-तीन लाख रुपये मिलेंगे। कायाकल्प बेस्ट इको फ्रेंडली पानीपत के नाम रहा। कुरुक्षेत्र दूसरे व यमुनानगर तीसरे स्थान पर रहा। कालाकल्प अवाॅर्ड जीतने वाली सीएचसी में पलवल की होडल सीएचसी अव्वल रही। पीएचसी वर्ग में अंबाला की पथेरी पीएचसी प्रदेश के पहले नंबर पर रही।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था बेहतर है। सफाई के साथ मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं भी दुरुस्त है। इस व्यवस्था का मुख्यालय की टीम ने मुल्यांकन किया था। इसमें हम अव्वल रहे।
विज्ञापन


जिले को दूसरी बार कायाकल्प अवाॅर्ड मिला है। यह सराहनीय है। इसका श्रेय अस्पताल की बेहतर व्यवस्था बनाने वाले सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जाता है। इस अवार्ड के साथ मिलने वाली राशि से अस्पताल की बेहतरी व मरीजों के लिए खर्च होगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें