फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्री नर्मदेश्वर महालिंगम शिव मंदिर में मनाया करवा चौथ का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी स्थित श्री नर्मदेश्वर महालिंगम शिव मंदिर में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन




मंदिर परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा में भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा करते हुए अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।



इस अवसर पर पंडित संदीप पाठक ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, समर्पण और आपसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें