फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करवा चौथ... सुहाग की लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखा। सोलह शृंगार कर महिलाएं भगवान गौरीशंकर की पूजा करने पहुंची। उन्हें पूड़ी व अन्य पकवान का भोग लगाया। रात को चांद देख कर पूजा-अर्चना की व चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति का चेहरा देखकर व्रत खोला। अपने पति से दूर सुहागिनों ने मोबाइल पर वीडियो कॉल कर पिया का चेहरा देख कर व्रत खोला।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने करवा माता की कहानी सुनी। पति के लिए व्रत रखते हुए दिन भी अन्न जल ग्रहण नहीं किया। देर शाम चांद दिखाई देने पर महिलाएं पूजन के लिए घरों की छत व बालकनी पर पहुंची। चांद को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने पति के हाथ से पानी पीकर व मिठाई खाकर अपना व्रत खोला। कई जगहों पर महिलाओं ने करवा चौथ की सामूहिक पूजा की।
इधर, त्योहार को लेकर दिन भर बाजार गुलजार रहा। मिठाई, कपड़े, ज्वेलर्स व अन्य विक्रेताओं के पास ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कोई पत्नी के लिए उपहार खरीदने निकला तो कोई उनकी पसंद का तोहफा उन्हें खरीदवाने बाजार पहुंचा। इसके चलते बाजार में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें