फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक ने हरियाणा को तीन विकेट से हराया

Mon, 09 Dec 2013 09:29 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्राफी के ग्रुप ए के मुकाबले में कर्नाटक ने हरियाणा को 3 विकेट से हराकर मैच में छह अंक हासिल कर लिए।
विज्ञापन


रविवार के नाबाद बल्लेबाज सीएम गौतम (5) और एसटीआर बिन्ने (0) ने 62 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर में मात्र 20 रन ही जोडे़ थे कि गौतम को 17 के निजी स्कोर पर पटेल ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए गणेश सतीश भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

एए काजी भी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। एसटीआर बिन्ने ने नाबाद 31 रन बनाए और कर्नाटक ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एचवी पटेल ने 16.5 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट, एएच हुड्डा ने 11 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पहली पारी    247 रन
दूसरी पारी         105 रन
कर्नाटक पहली पारी     256 रन
दूसरी पारी 7 विकेट पर     97 रन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें